मुंबई के सहाना ग्रुप के दो न्यूज चैनलों 'जय महाराष्ट्रा' और 'सहाना न्यूज' के लिए कई लोगों की नियुक्तियां हुई हैं. ये दोनों चैनल अभी लांच होने हैं. लांचिंग की तैयारियों के तहत ही इनके लिए नियुक्तियां चल रही हैं. अजय कुमार मिश्रा को वीपी डिजिटल सर्विसेज बनाया गया है. वारिस अली खान को चैनल का टेक्नीकल कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है.
प्रीती गुप्ता ने सहाना न्यूज चैनल में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में ज्वाइन किया है. सीनियर प्रोड्यूसर इंटरटेनमेंट पद पर अनुज कार्निक की तैनाती तय हो चुकी है. जया मुदीगोंडा ग्रुप के दोनों चैनलों में एचआर एंड एडमिन का काम देखेंगी. उनका पद एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट है. नेपा पूरव ने प्रिंसिपल करेस्पांडेंट के रूप में इस चैनल के साथ पारी शुरू की है. प्रोडक्शन कंट्रोलर पद पर जितेंद्र मेहता का नाम फाइनल हो चुका है.
उल्लेखनीय है कि जय महाराष्ट्रा चैनल चौबीसों घंटे का रीजनल न्यूज चैनल है जो महाराष्ट्र केंद्रित होगा. यह चैनल अगले साल यानि अगले महीने लांच हो जाएगा. यह मराठी भाषी चैनल होगा. सहाना न्यूज नेशनल न्यूज चैनल है जिसे अगले साल के मध्य में लांच कर दिया जाएगा. दोनों चैनल सहाना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले लांच किए जाएंगे.





