दो पत्रकारों के नई पारी शुरू करने की खबर मिली है. शगुन त्यागी ने दिल्ली में चैनल वन ज्वाइन कर लिया है. वे यहां पोलिटिकल एडिटर बनाए गए हैं. इस चैनल में अभी हाल में ही युसूफ अंसारी ने संपादक के रूप में दुबारा ज्वाइन किया है. शगुन मायावती की मूर्ति तोड़े जाने के मामले में लखनऊ जेल में रह चुके हैं. इससे पहले वे कई अखबारों मैग्जीनों में काम कर चुके हैं.
एक अन्य सूचना रोहतक से है. यहां दैनिक जागरण में बलराम शर्मा को मुख्य संवाददाता नियुक्त किया गया है. बलराम कई अखबारो में काम कर चुके हैं.






