(अपडेट) लखनऊ के पत्रकार डीपी शुक्ला को बदनाम करने की मंशा के तहत कुछ लोग उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते हुए गलत जानकारियों भरे मेल न्यूज पोर्टलों के पास भेज रहे हैं. इन मेल में श्रीटाइम्स के सीनियर पत्रकार डीपी शुक्ला के पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए गए जबकि उनका पुत्र मात्र आठ साल का है.
भड़ास4मीडिया ने जब मेल भेजने वाले से बातचीत को उसने दावे से कहा कि पत्रकार के पुत्र पर आरोप पूरी तरह सही है. जबिक डीपी शुक्ला के करीबियों का कहना है कि आठ साल का लड़का कैसे 65 साल के अध्यापक की जान ले सकता है. यह सब डीपी शुक्ला को बदनाम करने की साजिश है. भड़ास4मीडिया गलत जानकारी के प्रकाशन पर खेद व्यक्त करता है और साथ ही डीपी शुक्ला व उनके परिजनों को हुई मानसिक तकलीफ के लिए क्षमा याचना करता है.





