Geeta Shree : अभी अभी महुआ माजी ने फोन करके बताया कि उसने अपने पक्ष में तमाम सबूत खोज लिए हैं..अपने पात्रों को भी पाठको से मिलवाएगी..साथ ही साल 2002 में जिसका 50 पेज का इंटरव्यू लिया था, वह भी मिल गया है, पांडुलिपि भी मिल गई जिसमें कांट छांट की गई है, पांडुलिपि का रफ ड्राफ्ट भी मिल गया है..उपन्यास के पात्र नहीं चाहते थे कि उनका नाम सावर्जनिक हो लेकिन कुछ दुष्ट मानसिकता वालों ने जो तूफान खड़ा किया है इसमें पात्र मजबूरन उड़ कर सामने आ जाएंगे..
महुआ चुनौती दे रही है कि आप उसके तमाम दस्तावेजो की फोरेंसिक जांच करा ले..सच सामने आ जाएगा..फिर क्या होगा उनका..जो अपनी उपेक्षा से इतने खफा हैं कि पुराने साथी को चोर करार दे दिया..ना आरोप में दम ना लेखन में कोई करुणा..तब आपका क्या होगा जनाबेआली..
(वरिष्ठ पत्रकार गीताश्री के फेसबुक वॉल से)






