Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रभातम् ग्रुप को मिला ‘प्रयाग महाकुंभ-2013’ के मीडिया सेंटर का जिम्मा

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रभातम् ग्रुप को प्रयाग महाकुम्भ 2013 में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर स्थापित करने का जिम्मा सौंपा है। दुनिया के सबसे बड़े इस जन पर्व की जानकारी और खबरें देश विदेश के मीडिया कर्मियों और संस्थानों को निर्बाध उपलब्ध कराना इस मीडिया सेंटर का एक प्रमुख कार्य होगा। प्रभातम् ग्रुप के चेयरमेन दिनेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि समूह के सभी सहयोगियों के सहकार से चुनौती को सफलतापूर्वक सरअंजाम देंगे। प्रभातम् ग्रुप हरिद्वार महाकुम्भ में भी मीडिया सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन कर चुका है। 

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रभातम् ग्रुप को प्रयाग महाकुम्भ 2013 में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर स्थापित करने का जिम्मा सौंपा है। दुनिया के सबसे बड़े इस जन पर्व की जानकारी और खबरें देश विदेश के मीडिया कर्मियों और संस्थानों को निर्बाध उपलब्ध कराना इस मीडिया सेंटर का एक प्रमुख कार्य होगा। प्रभातम् ग्रुप के चेयरमेन दिनेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि समूह के सभी सहयोगियों के सहकार से चुनौती को सफलतापूर्वक सरअंजाम देंगे। प्रभातम् ग्रुप हरिद्वार महाकुम्भ में भी मीडिया सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन कर चुका है। 

सन् 2005 में हरिद्वार में आयोजित इस पर्व की खबरें और जानकारी सारी दुनिया को एक साथ लगातार मुहैया करने के लिए उत्तराखण्ड की तत्कालीन सरकार ने विशेष प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया था। प्रयाग (इलाहाबद) में बारह साल बाद होने वाले इस जनपर्व में लगभग तीन करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है। आस्था और विश्वास के इस विराट उत्सव की कवरेज के लिए एक हजार से ज्यादा विदेशी पत्रकार और मीडिया कर्मियों के जुटने की संभावना है। 

स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कुल मिला कर लगभग तीन हजार मीडिया कर्मियों को भी प्रभातम् समूह का मीडिया सेंटर समाचार प्रेषण की सुविधांए मुहैया करवाएगा। प्रभातम् ग्रुप का प्रतिनिधित्व कर रहे सीईओ राकेश शर्मा का दृढ़ विश्वास है कि अत्याधुनिक टैक्नोल़जी, नवीनतम उपकरण और कर्तव्य-व्यवचायिकता के प्रति समर्पित कुशल सहयोगियों की टीम सभी लक्ष्यों को हासिल करने की क्षमता रखती है। 

प्रभातम् ग्रुप की क्षमताओं से उत्तरप्रदेश सरकार को परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रभातम् के सह-संस्थान साधनान्यूज यूपी/यूके के चैनल हेड बृजमोहन सिंह महाकुम्ब के दौरान देश-विदेश के मीडिया कर्मियों को सकारात्मक सहयोग का बीड़ा उठाया है। प्रयाग कुम्भ क्षेत्र में मीडिया सेंटर के निर्माण के लिए प्रभातम ग्रुप दो वरिष्ठ अमर शाही और दीपक सेन गुप्ता के नेतृत्व में तकनीकि दल इलाहाबाद में डेरा डाल दिया है। साधनान्यूज यूपी/यूके के चैनल हेड बृजमोहन सिंह के मुताबिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सौ से ज्यादा सहयोगियों की टीम मीडिया सेंटर और कुम्भ क्षेत्र में कार्यरत रहेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...