: विशिष्ट पुरस्कार राजस्थन पत्रिका बाड़मेर के छायाकार ओम माली को : जनसंपर्ककर्मी नवीन बोहरा और जलते दीप के संवाददाता डॉ. योगेश शर्मा को भी विशिष्ट पुरस्कार : जोधपुर/जयपुर : पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले माणक अलंकरण और तीन विशिष्ट पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को जलते दीप परिसर में आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति जस्टिस एन.एन. माथुर ने की।

वर्ष २०१२-१३ का माणक अलंकरण डेली न्यूज जयपुर के युवा पत्रकार तनवीर अहमद खान को दिए जाने की घोषणा की गई। माणक अलंकरण चयन समिति की ओर से जनसंपर्क कर्मी (आफरी जोधपुर) नवीन कुमार बोहरा, राजस्थान पत्रिका बाड़मेर के छायाकार ओम माली और जलतेदीप के संवाददाता डॉ. योगेश शर्मा को विशिष्ट पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई। माणक अलंकरण चयन समिति ने बुधवार सुबह आयोजित बैठक में प्राप्त प्रविष्टियों में श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया।





