लखनऊ में बहुत तेज चर्चा है कि नवीन जोशी को दिल्ली भेजा जा रहा है. नवीन जोशी हिंदुस्तान, लखनऊ के सीनियर रेजीडेंट एडिटर हैं. वे हिंदुस्तान अखबार में काफी मजबूत संपादक माने जाते हैं. प्रधान संपादक शशि शेखर से उनका छत्तीस का आंकड़ा भी जगजाहिर है. पर अमित चोपड़ा के हिंदुस्तान से जाने के बाद माना जा रहा है कि शशि शेखर की हैसियत और ज्यादा मजबूत हुई है. सूत्रों के मुताबिक शशि शेखर और राजीव वर्मा (सीईओ) लखनऊ में हैं और नवीन जोशी से मंत्रणा कर रहे हैं.
नवीन जोशी अगल साल के मध्य तक हिंदुस्तान से रिटायर होने वाले हैं. उसके पहले उन्हें दिल्ली में लाकर बिठाने की तैयारी हो रही है और लखनऊ में शशि शेखर किसी अपने आदमी को बिठाना चाहते हैं. सूत्रों के मुताबिक नवीन जोशी दि्ल्ली जाने का प्रस्ताव स्वीकार करेंगे, ऐसा मुश्किल लग रहा है. भले ही उन्हें बड़ा पद देकर दिल्ली बैठने को कहा जा रहा हो लेकिन सब जानते हैं कि शशि शेखर का निशाना लखनऊ की गद्दी पर अपने किसी आदमी को बिठाने की है.
सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान प्रबंधन इस कोशिश में है कि नवीन जोशी के जाने के पहले किसी दूसरे संपादक को लखनऊ की कमान सौंप दी जाए ताकि वह तब तक नवीन जोशी के नेतृत्व में सब कुछ समझ ले. हालांकि इस कानाफूसी की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है.





