न्यूज 24 के चैनल हेड अजीत अंजुम ने मंगलवार 11 दिसंबर को जाने-माने साहित्यकार राजेंद्र यादव के मयूर विहार फेज वन में स्थित रेजीडेंस आकाश दर्पण अपार्टमेंट में पहुंचकर जबरदस्त हंगामा किया। वह सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे। मेरे जैसे पूरा अपार्टमेंट इसका प्रत्यक्षदर्शी था। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी यह तमाशा देखने के लिए। अपार्टमेंट का बच्चा-बच्चा गवाही देगा इस घटना की।
उन्होंने राजेंद्र यादव को बुरी-बुरी गालियां दी। वह बुरी तरह चीख रहे थे। क्या बात थी, पता नहीं चल सका। परन्तु लोग बताते हैं कि राजेन्द्र यादव की हाल में कोई किताब आई है, उसको लेकर उनकी पत्नी गीताश्री बहुत दिनों से राजेंद्र यादव से नाराज चल रही थी। उस किताब में राजेंद्र यादव ने लिखा है कि गीताश्री अपनी कहानियां दूसरों से लिखवाती हैं। हो सकता है कि इस पूरी लड़ाई का यही कारण रहा हो।
अपार्टमेंट में बाहर खड़े होकर राजेंद्र यादव को गाली देने का अजीत अंजुम का यह तमाशा करीब दो-तीन घंटे तक चला। उन्होंने गंदी गंदी गालियां जमकर दी। उन्होंने राजेंद्र यादव को बरबाद करने की धमकी भी दी है। खबर यह भी है कि अजीत अंजुम के रुख से डरे राजेंद्र यादव ने किताबघर वालों को बुलाकर गीताश्री से जुड़े सारे प्रकरण को हटा देने का निर्देश दिया है। नया संस्करण आठ दस दिन बाद में आ जाएगा।
(कानाफूसी)
भड़ास4मीडिया के पास आई एक मेल पर आधारित. अगर किसी को उपरोक्त तथ्यों में कमी-बेसी नजर आए तो वह अपनी बात नीचे कमेंट बाक्स के जरिए या फिर भड़ास को [email protected] पर मेल करके कह-बता सकता है.





