अमर उजाला, इलाहाबाद में संपादक रहे पंकज मुकाती का तबादला पिछले दिनों अमर उजाला, बरेली के लिए कर दिया गया था. उन्हें बरेली में आकर ज्वाइन करना था पर वे बरेली नहीं पहुंचे हैं. अब कानाफूसी तेज है कि पंकज मुकाती शायद अमर उजाला से जा चुके हैं. कुछ लोगों ने बताया कि वे इंदौर की तरफ रवाना हो चुके हैं. वहीं चर्चा ये भी है कि पंकज मुकाती को अमर उजाला ने ही गुडबाय बोल दिया है.
सच्चाई क्या है, यह तो पता नहीं चल सका है पर पंकज मुकाती इन दिनों अमर उजाला के इलाहाबाद और बरेली के कर्मियों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.
भड़ास तक सूचनाएं जानकारियां [email protected] के जरिए भेजें.





