Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘चैनल इंडिया’ अखबार के संपादक पर महिला पत्रकार ने लगाया रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

जगदलपुर से खबर है कि स्थानीय समाचार पत्र चैनल इंडिया के प्रबंध संपादक रजत बाजपेयी के खिलाफ बोधघाट थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। प्रताड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़ित युवती भी पेशे से पत्रकार है। महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि रजत बाजपेयी पिछले कई महीनों से लगातार इस युवती को डरा धमका कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था । कई दिनों तक युवती ने उसे बर्दाश्त किया और आज आखिरकार उसकी शिकायत पर धारा 376 और 506 के तहत बाजपेयी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि जुलाई 2011 में पहली बार इस प्रबंध संपादक ने प्रार्थिया युवती के साथ अनाचार किया। युवती और युवक दोनों चैनल इंडिया नामक अखबार में काम कर रहे थे। युवक इस युवती को लामनी पार्क में किसी आयोजन की कवरेज के बहाने अपने साथ ले गया। सफेद रंग की मारूती वैन में दोनों लामनी पार्क आये लेकिन वहां कोई आयोजन नहीं हो रहा था। प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वहां से लौटकर युवक ने बोधघाट चौक में गाड़ी रोकी और किसी दुकान से कोलड्रिंक्स ले आया। युवती के अनुसार उसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसे पीने के बाद वो बेहोश हो गई।

बेहोशी की हालत में युवक रजत इस युवती को किसी मकान में ले गया और वहां उसके साथ अनाचार किया। युवती को सिर्फ यही याद है कि वह मकान खपरे वाला था। युवती ने रिपोर्ट में कहा है कि तब से लेकर अब तक यह युवक उसे डरा धमका कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा है। युवक द्वारा आपत्तिजनक सीडी बनाई गई जिसके दम पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। प्रार्थिया ने सबूत के तौर पर एक सीडी भी पुलिस को दी है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने चैनल इंडिया के प्रबंध संपादक रजत बाजपेयी के खिलाफ बलात्कार का जुर्म दर्ज कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...