Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अरविन्द केजरीवाल ने ख़त्म कराया असीम त्रिवेदी और आलोक दीक्षित का अनशन

आईटी एक्ट की धारा 66 A के खिलाफ 8 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सेव योर वाइस के सदस्य कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और एक्टिविस्ट असीम त्रिवेदी ने आज आठवें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल भी अनशनस्थल पर पहुंचे. कल शुक्रवार को आईटी मिनिस्टर कपिल सिब्बल के आवास पर बातचीत करने गए असीम, आलोक और अन्य लोगों पर पुलिस ने मारपीट करने और लाठियां बरसाने के बाद इनकी तबियत और बिगड़ गयी थी. लगातार बिगडती सेहत और चिकित्सकों की सलाह के बाद अनशनकारी असीम और आलोक ने अपना अनशन वापस ले लिया.

आईटी एक्ट की धारा 66 A के खिलाफ 8 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सेव योर वाइस के सदस्य कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी और एक्टिविस्ट असीम त्रिवेदी ने आज आठवें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया. इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल भी अनशनस्थल पर पहुंचे. कल शुक्रवार को आईटी मिनिस्टर कपिल सिब्बल के आवास पर बातचीत करने गए असीम, आलोक और अन्य लोगों पर पुलिस ने मारपीट करने और लाठियां बरसाने के बाद इनकी तबियत और बिगड़ गयी थी. लगातार बिगडती सेहत और चिकित्सकों की सलाह के बाद अनशनकारी असीम और आलोक ने अपना अनशन वापस ले लिया.

आज 11 बजे जंतर-मंतर पर अरविन्द केजरीवाल ने अनशनस्थल पर पहुँचकर असीम और आलोक से अनशन वापस लेने का आग्रह किया. इस दौरान अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए आईटी एक्ट के 66 A के  खिलाफ चल रही इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इस एक्ट के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने सभी युवाओं से इस एक्ट के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए कहा. अरविन्द ने शुक्रवार को आईटी मिनिस्टर कपिल सिब्बल से बातचीत करने गए असीम, आलोक और सेव योर वाइस के अन्य सदस्यों को पुलिस द्वारा जबरन मारपीट कर थाने ले जाने की घटना की निंदा की और संप्रग सरकार पर जमकर बरसे.

इस दौरान कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी ने कहा कि अनशन समाप्त करने का मतलब यह नहीं है कि उनकी लड़ाई ख़तम हो गयी है. उन्होंने कहा कि आईटी एक्ट 66 A के खिलाफ लड़ाई के लिए नयी रणनीति बनायी जाएगी. देशभर में अलग-अलग शहरों के स्कूल-कालेजों में जाकर युवाओं को आईटी 66 A के खिलाफ चल रहे सेव योर वाइस के अभियान से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा कि यह सरकार बहरी हो चुकी है. असीम ने कहा कि छह दिन तक अनशन करने के बाद भी जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे बात करने कपिल सिब्बल के आवास पर गए थे, लेकिन बातचीत करने के बजाय पुलिसिया बल का प्रयोग करके उनको और अन्य साथियों को जबरन गिरफ्तार कर लिया गया.

अनशनकारी आलोक दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि इस अनशन के बाद वे और भी जोरदार तरीके से इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे. देशभर के ब्लागर्स और इंटरनेट यूजर्स को इस अभियान से जोड़ेंगे और मिलकर सरकार पर इस काले कानून को हटाने का दबाव डालेंगे.

संपर्क सूत्र- आशीष तिवारी, मीडिया कोआर्डीनेटर, मोबाइल 08010730821

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...