गज़ल सम्राट जगजीत सिंह के गुजरने के बाद कलर्स चैनल पर एक श्रद्धांजलि समारोह हुआ था जिसमें देश भर के जाने-माने गायक, संगीतकार, म्युजिशियन उपस्थित हुए थे. कई जाने-माने गायकों ने अपनी आवाज में जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी. जगजीत के गाए गीतों-गजलों को उन लोगों ने गुनगुनाया. लगभग डेढ़ घंटे के इस शो की रिकार्डिंग को अब भी सुनना उतना ही अच्छा लगता है जितना उस वक्त. पूरे आयोजन की आडियो रिकार्डिंग यहां पेश है. वक्त हो, इत्मीनान से हों तो इसे जरूर सुनिएगा. -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया





