Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मैग्जीन के बाद पूर्वी यूपी के लिए डा. विजाहत करीम निकालेंगे अखबार, कई जुड़े

गोरखपुर। खबर है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित डाक्टर एवं फिल्म प्रोड्यूसर डा. विजाहत करीम एक लम्बी योजना के साथ प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में अगले जनवरी माह में प्रवेश कर रहे हैं। इसकी पुष्टि डाक्टर करीम के पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश के उद्देश्य पर जारी ब्रोसर से ही स्पष्ट हो जाता है जिसमें उन्होंने नारा दिया है सच की कीमत जानते हैं हम। अपने इस लक्ष्य के लिए उन्होंने आपात काल की यातना झेल चुके पूर्वी दैनिक जागरण से सेवानिवृत हुए वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार वर्मा को अपने इस मीडिया प्रोजेक्ट का मुखिया बनाया है।

गोरखपुर दैनिक जागरण को पर्दे के पीछे रह कर उंचाइयों तक पहुंचाने और डा. शैलेन्द्र मणि को चमकाने में सुशील वर्मा का काफी सहयोग रहा है। जनसंदेश लांच करते समय शैलेन्द्र मणि ने जागरण से पत्रकारों को तोड़ने में भी सुशील वर्मा का ही उपयोग किया था। उधर सूत्र बताते हैं कि डाक्टर विजाहत करीम की योजना आने वाले चंद दिनों में कई भाषाओं में पाक्षिक पत्रिका लांच करने के बाद हिन्दी और उर्दू दैनिक लाने की भी है। डाक्टर करीम जिस मामले में कदम बढ़ाते हैं , उससे किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटते।

प्रिंट मीडिया क्षेत्र में आगामी जनवरी माह में ‘पूर्वा स्टार’ पाक्षिक लांच करने की घोषणा से डा. करीम की योजना की पुष्टि हो चुकी है। डा. करीम को सुशील वर्मा के अनुभवों का भरपूर लाभ मिल रहा है। दैनिक जागरण से हाल में निकाले गये वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र मिश्र ‘दीपक’ जहां पिछले सितम्बर माह में ही ‘पूर्वा स्टार’ से जुड़ चुके हैं, वहीं दैनिक जागरण से बाहर हुए वरिष्ठ पत्रकारगण हरिन्द्र द्धिवेदी उर्फ अरूण गोरखपुरी, योगेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र शुक्ला आदि की भी पूर्वा स्टार से जुड़ने की संभावना बतायी जा रही है।

इसी के साथ ही आई नेक्स्ट और जनसंदेश के बाद पिछले कुछ माह से वायस आफ मुवमेंट लखनउ गये अनुराग तिवारी सहित दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के कई पत्रकारों भी पूर्वा स्टार से जुड़ चुके हैं।

गोरखपुर से एक पत्रकार की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...