यशवंत जी, आप हमेशा ही पत्रकारों के खिलाफ हुए जुल्म की आवाज़ उठाते आये हैं. आशा है कि इस बार भी निराश नहीं होने देंगे. मैं वरिष्ठ पत्रकार समीर त्रिपाठी यह बताना चाहता हूं कि पूर्व विधायक विनोद चौधरी ने मुझे लगभग चार लाख रुपये का फर्जी चेक दिया और उन्होंने धमकी भी दी. मैंने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है.
पूर्व विधायक विनोद चौधरी को मैंने 17.11.2008 को आईसीआईसीआई बैंक शाखा आलम बाग लखनऊ द्वारा चेक संख्या 599212 से एक लाख रुपये उनके आईसीआईसीआई बैंक खाता सं0- 034601000156 चणक्यपुरी शाखा 16/48, नई दिल्ली को दिया. इसके बाद दूसरा चेक 24.11.2008 को आईसीआईसीआई बैंक शाखा आलम बाग चेक संख्या 599213 द्वारा एक लाख रुपये विनोद के उपरोक्त खाता संख्या में ही दिया.
चेकों के अलावा विनोद चौधरी को दो लाख रुपये नगद दिया. कई बार वापस मांगने पर वे आनाकानी करते रहे. अन्ततः कई दिनों के बाद चौधरी ने उन्हें चार लाख रुपये का चेक न0 700848 आईसीआईसीआई बैंक प्रदान किया. लेकिन जांच करने पर खाते में पैसा नहीं था. विनोद की नीयत ठीक नहीं थी. इस संबंध में उन्हें जानकारी दी गई. लेकिन उन्होंने धनराशि लौटाने की जगह धमकाना शुरू कर दिया है.
समीर त्रिपाठी
09648210315





