राजस्थान केंद्रित न्यूज चैनल एचबीसी न्यूज पर आगामी चुनावों को देखते हुए आज से सियासत नाम के शो को शुरू किया गया है. सियासत के पहले एपिसोड में तीसरे मोर्चे की गणित बैठाने वाले किरोड़ीलाल मीना को तवज्जो मिली है. सियासत की जिम्मेवारी भी चैनल के पूर्व सीईओ रहे संजय गौड़ को सौंपी गयी है.
चैनल के नए हेड मुकुल गोस्वामी और संजय गौड़ की जोड़ी नया कुछ करने के लिए लगातार प्रयासरत है. आज दैनिक भास्कर राजस्थान के कई संस्करणों में इस कार्यक्रम के विज्ञापन भी प्रकाशित हुए हैं. HBC NEWS पर नए कार्यक्रमों पर मंथन शुरू हो गया है. चैनल के मालिकों को चुनावी साल में टीआरपी की चिंता है जिससे नए राजनीतिक कार्यक्रम लांच किये जा रहे हैं ताकि चैनल को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके. वैसे, राजस्थान में लंबे समय से ETV का वर्चस्व है.






