Raj Kamal : यूपी में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है की वो अब पुलिस पर भी हमला करने से नहीं हिचकिचा रहे। ऐसे मामलों की फेहरिश्त लम्बी होती जा रही है लेकिन इस सन्दर्भ में प्रशासन की कार्यवाही संतोषजनक नहीं कही जा सकती। यूपी में रविवार देर रात सीतापुर जिले से एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव बरामद किया गया। अधिकारी का सर्विस रिवॉल्वर गायब है। हालांकि, घटनास्थल से 4 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस को लुटेरों द्वारा पुलिस अधिकारी की हत्या किए जाने की आशंका है। इसके अलावा पुलिस को यह भी अंदेशा है कि अधिकारी की हत्या कहीं और किए जाने के बाद शव खेत में फेंक दिया गया होगा। एसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारी की अभी पहचान नहीं हो पायी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर प्रशासन ऐसे ही सुस्त अंदाज में बना रहा तो वो दिन दूर नहीं जब यूपी में अपराधी सरेआम अपराध करते हुए नजर आयेंगे।
राजकमल के फेसबुक वॉल से साभार.





