जनसत्ता अखबार में आज अनिल चतुर्वेदी की एक बाइलाइन खबर छपी है. इसमें बताया गया है कि किस तरह दिल्ली पुलिस का एक इंस्पेक्टर एक महिला पत्रकार के इकतरफा प्रेम में पागल है और इसके कारण वह महिला पत्रकार को भांति भांति से दुख दे रहा है. महिला पत्रकार का नाम और पहचान उजागर नहीं किया गया है लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि वे एक न्यूज चैनल में क्राइम रिपोर्टिंग करती थीं. दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और दिल्ली पुलिस का हाल जानने के लिए इस खबर को जरूर पढ़ें. अनिल चतुर्वेदी को इस खबर के लिए बधाई. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई कटिंग पर क्लिक कर दें ताकि पढ़ने लायक हो सके….






