मीडियाकर्मियों के लिए दुखद खबर है. एक और न्यूज चैनल बंद हो गया है. जीएनएन न्यूज नामक यह चैनल कई तरह के उतार चढ़ाव व उठा पटक के बाद आखिरकार बंद हो गया है. चैनल वैसे तो काफी दिनों से ब्लैकआउट पर है लेकिन अब इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. चैनल से जुड़े कर्मचारी आक्रोशित हैं. सैकड़ों लोग सड़क पर आ चुके हैं.
कई महीने से चैनल में काम करने वालों को सेलरी नहीं मिल रही है. कर्मी अपना बकाया वेतन और अन्य भुगतान पाने के लिए बवाल करने के मूड में हैं. जीएनएन से जुड़े रहे कर्मियों ने एक बैठक कर आगे की रणनीति प्लान की है और बकाया न दिए जाने की स्थिति में चैनल और मूल कंपनी के प्रबंधन का भंडाफोड़ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है.





