मौर्य टीवी को यूपी में लांच करने की योजना अधर में लटक गई है. मौर्य को यूपी में लांच करने के लिए लगाए गए ज्यादातर लोग चैनल से विदा हो गए हैं. ताजा खबर है कि मौर्य टीवी यूपी के ब्यूरो कोआर्डिनेटर संजय कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. अब वे आर्यन टीवी के साथ जुड़े गए हैं. उन्हें यूपी का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. संजय अपने साथ मौर्य टीवी को सेवा दे रहे कई जिलों के स्ट्रिंगरों को भी आर्यन टीवी ले गए हैं.
थोड़ी देर से मिली सूचना के अनुसार मौर्य टीवी से अंकुर कुमार झा ने इस्तीफा देकर आर्यन टीवी ज्वाइन कर लिया है. वे यहां पर एंकर थे. इसके पहले वे नेपाल चैनल से जुड़े हुए थे. अंकुर आर्यन टीवी में भी एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे.





