खबर आ रही है कि इंडिया गेट आंदोलन में शरीक होने के कारण जनरल वीके सिंह को मिली सुरक्षा केंद्र सरकार ने हटा दी है. पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. वीके सिंह दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल हुए थे. आदेश मिलने के बाद आर्मी हेडक्वार्टर के लोग जेड प्लस सुरक्षा कवर हटाने की कवायद में जुट गए हैं.
वीके सिंह को दिल्ली कैंटोनमेंट में जेड प्लस सुरक्षा कवर वाला सरकारी निवास रहने के लिए मिला हुआ है. यह छह महीने के लिए एलाट किया गया था. अब सरकार से आदेश मिलने के बाद सुरक्षा कवर हटाया जा रहा है. सरकार के लोगों को यह पसंद नहीं आया कि जनरल वीके सिंह जनता के आंदोलन में शरीक हों.






