इंडिया न्यूज से जुड़े सूत्रों पर भरोसा करें तो खबर सौ फीसदी सच है. इंडिया न्यूज समूह में दीपक चौरसिया और पुण्य प्रसून बाजपेयी ज्वाइन करने जा रहे हैं. दिन तय किया गया है पहली जनवरी सन 2013. दीपक की हैसियत मालिकों वाली होगी. उन्हें इंडिया न्यूज समूह के कई चैनलों में हिस्सेदारी मिल रही है. पुण्य प्रसून भी अच्छे खासे पैकेज व पद पर ज्वाइन करने जा रहे हैं.
दीपक और पुण्य के इंडिया न्यूज में आने के बाद हिंदी न्यूज चैनलों की दुनिया में बड़ा उठापटक होगा. अब तक हाशिये का चैनल इंडिया न्यूज दीपक व पुण्य के जुड़ने से देश के प्रमुख चैनलों में शुमार हो जाएगा और अगर इन दोनों को काम करने की पूरी आजादी मिली, जो कि मिलनी ही है, तो यह चैनल आजतक, इंडिया टीवी, स्टार न्यूज आदि के लिए सरदर्द साबित हो जाएगा.





