नई दिल्ली। ए2जेड न्यूज चैनल के डिप्टी न्यूज हेड व आज की दिल्ली मैग्जीन के संपादक योगराज शर्मा ने सेव गर्ल चाइल्ड विषय पर 8 मिनट की एक शार्ट फिल्म बनाई है। नाम है- 'परी की पुकार'। इसे यूट्यूब व फेसबुक लांच कर दिया गया है। बेटी बचाओ का संदेश देती इस फिल्म को काफी मार्मिक तरीके से लिखा व फिल्माया गया है।
फिल्म निर्माण में स्पलैश वाटर पार्क, ए2जेड न्यूज चैनल का विशेष सहयोग रहा। पूरी फिल्म का बेस्ट पार्ट इसका विशेष गीत है जो लास्ट में नंबरिंग के दौरान है।





