अभिसार शर्मा अब आज तक पर नहीं दिखेंगे. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. वे डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत थे. वे प्रतिभाशाली और चर्चित एंकरों में शुमार किए जाते हैं. अभिसार के मुताबिक वे किताब लिख रहे हैं. अभिसार के इस्तीफे को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं. अभिसार 17 वर्षों से मीडिया में हैं और रामनाथ गोयनका पुरस्कार भी पा चुके हैं.
अभिसार ने 1996 में करियर की शुरुआत मैग्जीन न्यूज ट्रैक से की. बाद में वे जी टीवी से जुड़े. बाद में अभिसार लंदन गए जहां बीबीसी में प्रोड्यूसर बने. बीबीसी से अलग होने के बाद अभिसार एनडीटीवी संग आए. वे 2007 में आज तक के हिस्से बने. पिछले साल अभिसार की किताब 'द आई ऑफ़ द प्रिडेटर' प्रकाशित हुई.





