राजस्थान पत्रिका में काफी फेरबदल हुए हैं। पत्रिका कोटा में संपादक जिनेश जैन को हटा कर भोपाल में लगाया गया है। कोटा में संदीप राठौड़ को लगाया गया है। वहीं कोटा में चीफ रिपोर्टर रहे जयप्रकाश सिंह को अब भीलवाडा में संपादक बना दिया गया है। जयप्रकाश सिंह बेहद कर्मठ और इमानदार पत्रकार रहे हैं।
रिपोर्टर के रूप में जय प्रकाश सिंह को अनेक पुरस्कार मिले हैं। उनके जाने से भीलवाडा संस्करण की किस्मत बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। वे पत्रिका में भुवनेश जैन गुट के खास माने जाते हैं।
मीडिया से जुड़ी सूचनाएं [email protected] पर मेल कर सकते हैं.





