Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

शंभूनाथ शुक्ला का मेरठ से नोएडा ट्रांसफर, फरवरी में रिटायर होंगे

वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला, मेरठ में एक्जीक्यूटिव एडिटर के बतौर तैनात शंभूनाथ शुक्ला का तत्काल प्रभाव से तबादला मेरठ से नोएडा कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक उनका रिटायरमेंट अगले साल फरवरी में है. प्रबंधन उन्हें एक्सटेंशन देने के मूड में नहीं है. इस कारण उन्हें बाकी समय के लिए नोएडा अटैच कर दिया गया है.

वरिष्ठ पत्रकार और अमर उजाला, मेरठ में एक्जीक्यूटिव एडिटर के बतौर तैनात शंभूनाथ शुक्ला का तत्काल प्रभाव से तबादला मेरठ से नोएडा कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक उनका रिटायरमेंट अगले साल फरवरी में है. प्रबंधन उन्हें एक्सटेंशन देने के मूड में नहीं है. इस कारण उन्हें बाकी समय के लिए नोएडा अटैच कर दिया गया है.

शंभूनाथ लंबे समय से अमर उजाला के साथ हैं और कानपु, मेरठ, नोएडा समेत कई यूनिटों के सर्वेसर्वा रह चुके हैं. उधर, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मेरठ में स्थानीय संपादक के रूप में पदस्थ मृत्युंजय कुमार फ्रीहैंड होकर काम नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उनके उपर तैनात शंभूनाथ का तबादला प्रबंधन ने कर दिया. शंभूनाथ के तबादले को लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं.

उधर, शंभूनाथ शुक्ला के करीबी लोगों का कहना है कि पत्रकारिता में कई दशकों से सक्रिय शंभू जी ने खुद अपना तबादला नोएडा मांगा था. उनके अनुरोध पर प्रबंधन ने उन्हें नोएडा बुला लिया. बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद भी शंभू जी अमर उजाला से जुड़े रहेंगे और प्रबंधन उन्हें नई जिम्मेदारी देगा. लंबे समय तक कई अखबारों और कई शहरों में अखबारों के आपरेशंस के सारे कामकाज देखने वाले शंभूनाथ रिटायरमेंट के बाद दूसरे रोल में मीडिया में सक्रिय रहेंगे. इसके लिए उन्होंने खुद अपने स्तर पर फैसला लिया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...