वरिठ पत्रकार डा. वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने दैनिक जागरण, देहरादून से इस्तीफा दे दिया है। वे सात साल से यहां सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में वरिष्ठ उपसंपादक के पद पर कार्यरत थे। पता चला है कि वे अब हिंदी भाषा पर कुछ कार्य करने वाले हैं। हिंदी प्रिंट मीडिया में करीब डेढ़ दशक तक पत्रकारिता कर चुके डा. बर्त्वाल ने मसूरी में पर्वत इप्टा समाचार साप्ताहिक अखबार निकालकार करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मसूरी टाइम्स, दैनिक हिंदुस्तान में मसूरी से ही बतौर संवाददाता कार्य किया और फिर चंडीगढ़ में दैनिक भास्कर से जुड़े।
इसके बाद उन्होंने वहीं अमर उजाला में सेवाएं दीं। तत्पश्चात 2005 में देहरादून में दैनिक जागरण ज्वाइन किया। हिंदी, राजनीति शास्त्र और पत्रकारिता में एमए कर चुके डा. बर्त्वाल ने हिंदी में पीएचडी की है। धर्म-संस्कृति, भाषा पर उन्होंने अनेक जानकारी परख आलेख लिखे हैं। कश्फ, भाषा, आलोचना, मीरायन और सम्मेलन जैसी प्रतिष्ठित हिंदी शोध पत्रिकाओं में उनके करीब एक दर्जन शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कई नामी पत्रकारों के अधीन काम कर चुके डा. बर्त्वाल एक निजी विश्वविद्याल में अतिथि प्रवक्ता के रूप में अध्यापन भी कर चुके हैं। पता चला है कि डा. बर्त्वाल अब हिंदी भाषा पर कुछ कार्य कर रहे हैं। करीब छह माह पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद से ही उन्होंने ये फैसला लिया था।





