Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पंकज मुकाती के डायरेक्टर एडिटोरियल बनते ही ‘दबंग दुनिया’ में दिखने लगा बदलाव

नई सोच और नई उर्जा से लबालब पंकज मुकाती के इंदौर से प्रकाशित होने वाले अखबार 'दबंग दुनिया' डायरेक्टर एडिटोरियल बनते ही अखबार में काफी बदलाव दिखने लगा है. गैंगरेप पीड़िता की मृत्यु के बाद इस अखबार का प्रथम पेज जिस तरह डिजाइन किया गया, उसकी काफी चर्चा हो रही है. नीचे वो फ्रंट पेज दिया जा रहा है.

नई सोच और नई उर्जा से लबालब पंकज मुकाती के इंदौर से प्रकाशित होने वाले अखबार 'दबंग दुनिया' डायरेक्टर एडिटोरियल बनते ही अखबार में काफी बदलाव दिखने लगा है. गैंगरेप पीड़िता की मृत्यु के बाद इस अखबार का प्रथम पेज जिस तरह डिजाइन किया गया, उसकी काफी चर्चा हो रही है. नीचे वो फ्रंट पेज दिया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पंकज मुकाती ने हाल में ही दबंग दुनिया के साथ नई पारी शुरू की है. वे इसके ठीक पहले अमर उजाला में हुआ करते थे. दबंग दुनिया ज्वाइन करने के पहले वे अमर उजाला, इलाहाबाद के संपादक थे और अमर उजाला प्रबंधन ने उनका तबादला बरेली के लिए कर दिया था. पंकज ने इलाहाबाद के बारे में अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताया- ''I stay 7 month at Allahabad and its really a great experience पंकज मुकातीof my life… i always remeber Allahabad as a turning point, city gives me confidance and peace of mind.''

पंकज अमर उजाला में सीनियर डिप्टी एडिटर हुआ करते थे. वे दैनिक भास्कर में कई शहरों में कई पदों पर रहे. भास्कर के साथ उन्होंने भोपाल, रायपुर और इंदौर में करीब पांच वर्षों तक काम किया. इसके बाद वे करीब तीन वर्षों तक राजस्थान पत्रिका समूह के हिस्से बने रहे. वे पत्रिका समूह के इवनिंग डेली न्यूज टुडे, इंदौर में एक्जीक्यूटिव एडिटर थे.

पत्रिका मध्य प्रदेश की लांचिंग टीम के सदस्य रहे पंकज मुकाती. बाद में वे पत्रिका, इंदौर के रेजीडेंट एडिटर बनाए गए. बाद में कंटेंट एडिटर के बतौर पत्रिका, जयपुर में काम किया. इंदौर में पले बढ़े और इसी शहर से पढ़ाई लिखाई करने वाले पंकज मुकाती कई अखबारों और कई शहरों में विभिन्न पदों पर काम करते हुए अब फिर से वापस इंदौर पहुंच गए हैं, एक नए अखबार को जमाने. दबंग दुनिया अखबार का नेतृत्व पंकज मुकाती को दिए जाने के कारण इंदौर के दूसरे जमे-जमाए अखबारों में कार्यरत लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं.


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...