Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

गैंगरेप के खिलाफ आनलाइन अभियान चलाने वाले बग्गा को पकड़ ले गई दिल्ली पुलिस

Raj Kamal : दिल्ली पुलिस अब कर रही है वेबसाइट युजरों के साथ बलात्कार। गैंगरेप कांड के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फेसबुक पर पुलिस व सरकार के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने के लिए अपील करने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को तीन दिन पुलिस हिरासत में रखने के बाद नजरबंद कर दिया गया है। वह कुछ कर न कर सकें , इसके लिए घर के बाहर दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

Raj Kamal : दिल्ली पुलिस अब कर रही है वेबसाइट युजरों के साथ बलात्कार। गैंगरेप कांड के बाद दिल्ली पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पर पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फेसबुक पर पुलिस व सरकार के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने के लिए अपील करने वाले तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को तीन दिन पुलिस हिरासत में रखने के बाद नजरबंद कर दिया गया है। वह कुछ कर न कर सकें , इसके लिए घर के बाहर दो कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।

तेजिंदर ने बीते सोमवार को भगत सिंह क्रांति सेना की ओर से हैंग द रेपिस्ट मार्च की अपील करने वाला एक विज्ञापन फेसबुक पर डाला था। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में छात्रों को इसके कुछ पोस्टर भी दिए थे। फेसबुक के जरिए उन्होंने युवाओं से अपील की थी कि वे 29 दिसंबर को इंडिया गेट पर किसी भी तरह से पहुंचे और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट व महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन करें।

फेसबुक पर यह पोस्ट अपडेट होते ही उनके पास असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय से फोन आया और उसे फेसबुक से यह विज्ञापन हटाने और इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने से मना किया गया। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस उसे बृहस्पतिवार को घर से उठाकर ले गई। पुलिस ने उसे तीन दिन तक तिलक नगर थाना में हिरासत में रखा।

पुलिस ने उसे शनिवार तक छोड़ा ही नहीं। उसे शनिवार रात 12 बजे रिहा किया। पुलिस ने उसे घर से बाहर न जाने की हिदायत दी और कहा कि पुलिस के आला अधिकारियों के नए आदेश आने तक वह अपने घर पर ही नजरबंद रहेगा। पुलिस ने बग्गा के घर के बाहर दो कांस्टेबल तैनात किए हैं।

राजकमल के फेसबुक वॉल से.

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...