Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मशहूर टीवी जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया ने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दिया

अभी अभी सूचना मिली है कि दीपक चौरसिया ने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने अपना इस्तीफा अपने चैनल हेड शाजी जमां को सौंपा है. दीपक के इस्तीफे से उन कयासों की पुष्टि हुई है जिसमें कहा जा रहा था कि दीपक चौरसिया एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर इंडिया न्यूज के हिस्से बनेंगे और मीडिया जगत में एक बड़े प्रयोग की शुरुआत करेंगे. इस्तीफे के बारे में दीपक ने कुछ भी कहने से इनकार किया पर एबीपी न्यूज से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दीपक चौरसिया ने आज इस्तीफा देने के बाद आफिस छोड़ दिया. माना जा रहा है कि कल नए साल के पहले दिन से वे अपने करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर देंगे.

दीपक चौरसिया भारतीय न्यूज चैनल जगत में कई कारणों से चर्चित हैं. लगातार हार्ड वर्क के कारण शून्य से शिखर तक की यात्रा करने वाले दीपक की जबरदस्त फैन फालोइंग है. दीपक ने कई बड़ी खबरें ब्रेक की. उन्होंने कई बड़े घटनाक्रमों को सबसे शानदार तरीके से कवर किया. एंकर और रिपोर्टर, दोनों लिहाज से दीपक समकालीन टीवी पत्रकारिता में मानक की तरह हैं. जो नए लोग पत्रकारिता में आते हैं, उनके मन में, उनके अवचेतन में दीपक चौरसिया जैसा बनने का सपना होता है.

दीपक आजतक न्यूज चैनल में लंबे समय तक रहे और आजतक के लिए सबसे स्टार रिपोर्टर-एंकर कहलाए. बाद में स्टार न्यूज के लिए कुछ यूं काम किया कि स्टार न्यूज और दीपक चौरसिया एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए. स्टार न्यूज जब एबीपी न्यूज में कनवर्ट हुआ तो दीपक चौरसिया के चेहरे को आगे करके मार्केट में यह कंपेन चलाया गया कि कुछ नहीं बदला है, सिर्फ नाम बदला है. एबीपी न्यूज से दीपक चौरसिया का जाना बड़ा झटका है. फिलहाल, दीपक के इस्तीफे ने भारतीय टीवी जगत में हलचल पैदा कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...