Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आईपीओ लाकर बाजार से दस अरब डॉलर जुटाएगी फेसबुक

न्यूयार्क : अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सोशल नेटवर्किंग इंटरनेट वेबसाइट फेसबुक अप्रैल और जून, 2012 के बीच अपना प्रथम सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने का विचार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार शेयर बेचकर बाजार से 10 से 12 अरब डालर की पूंजी जुटाने की उसकी योजना है। अखबार वालस्ट्रीट जर्नल की रपट के अनुसार, फेसबुक के अंदर इस समय चर्चा चल रही है कि इस निर्गम के लिए प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (अमेरिकी शेयर बाजार नियामक) के सामने आवेदन पेश करने का समय क्या रखा जाए। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का इरादा अप्रैल-जून 2012 के बीच बाजार में उतरने का है।

इस मुद्दे के जानकार सूत्रों के हवाले से अखबार ने कहा है कंपनी को उम्मीद है कि बाजार में उसकी हैसियत कम से कम 100 अरब डालर की आंकी जाएगी। सूत्रों के अनुसार फेसबुक के संस्थापक और मुख्यकार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने अभी आईपीओ के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं किया है। उन्होंने इससे पहले कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने के बारे में अपनी अनिच्छा प्रकट की थी। रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक के प्रवक्ता लैरी यू ने कहा कि हम आईपीओ के बारे में की जा रही अटकलबाजियों में शामल नहीं होना चाहते। फेसबुक को इस समय 80 करोड लोग इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें से 50 करोड़ लोग रोजाना इसका इस्तेमाल करते हैं। साभार : एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...