FAME INDIA PUBLICATION का बिहार संस्करण बहुत जल्द आ रहा है। प्रबंध संपादक सुश्री श्वेता श्री के निर्देशन में यह संस्करण बहुत जल्द बिहार में देखने को मिलेगा, जिसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। फेम इंडिया की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में आर्यन टी.वी से इस्तीफा देने वाले ब्यूरो प्रमुख चंदन झा ने बिहार प्रमुख के रूप में फेम इंडिया को ज्वाइन किया है।
फेम इंडिया में पहले से ही बिहार में विशेष संवाददाता के रूप में राम प्रकाश चौरसिया कार्य करते आ रहे हैं। इसके अलावा फेम इंडिया की बिहार टीम में कई और लोगों ने ज्वाइन किया है। फेम इंडिया का पटना कार्यालय बकायदा काम करना शुरू कर दिया है। पटना में फेम इंडिया का कार्यालय बोरिंग रोड स्थित शुभजीत पथ में पंडुइ कोठी के पीछे चंद्रकांता अपार्टमेंट में है।





