एबीपी न्यूज से इस्तीफा देने वाले चर्चित टीवी पत्रकार दीपक चौरसिया ने इंडिया न्यूज के साथ नई पारी शुरू कर दी है. उन्होंने इंडिया न्यूज आफिस जाना प्रारंभ कर दिया है. पूरे इंडिया न्यूज समूह को यह संदेश दे दिया गया है कि अब दीपक चौरसिया ही इंडिया न्यूज में सब कुछ फाइनल करेंगे. विभागाध्यक्षों को दीपक चौरसिया को रिपोर्ट करने के लिए भी कह दिया गया है.
पता चला है कि दीपक विधिवत रूप से इंडिया न्यूज 14 जनवरी को ज्वाइन करेंगे. बताया जा रहा है कि दीपक चौरसिया को इंडिया न्यूज समूह की कंपनी में हिस्सेदार बनाया गया है और उनका सालाना पैकेज करीब 10 करोड़ रुपये का है. मीडिया विश्लेषकों का कहना है कि दीपक ने इंडिया न्यूज ज्वाइन करके बड़ा रिस्क लिया है. अगर प्रयोग फेल होता है तो इंडिया न्यूज का कुछ नहीं बिगड़ेगा क्योंकि वह कभी बना ही नहीं था, लेकिन हां, दीपक का बहुत कुछ खत्म हो सकता है. देखना है कि दीपक चौरसिया अपने करिश्मे से इंडिया न्यूज को चमका कर इंडस्ट्री में नया धमाका कर पाते हैं या नहीं.
अन्य संबंधित खबरें- दीपक चौरसिया





