Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुण्य प्रसून बाजपेयी, राणा यशवंत, दिबांग, अभिसार शर्मा समेत कइयों के इंडिया न्यूज से जुड़ने की चर्चा

दीपक चौरसिया के इंडिया न्यूज ज्वाइन करने के बाद कई लोगों के इंडिया न्यूज में देर-सबेर जुड़ने की चर्चा शुरू हो गई है. इसमें प्रमुख नाम हैं- पुण्य प्रसून बाजपेयी, राणा यशवंत, दिबांग, अभिसार शर्मा समेत कई जर्नलिस्ट. पुण्य प्रसून बाजपेयी को जी न्यूज करीब दस दिनों बाद रिलीव कर रहा है. उन्होंने 31 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था. माना जा रहा है कि रिलीव होने के बाद पुण्य इंडिया न्यूज के हिस्से बनेंगे. हालांकि इस बारे में पूछने पर पुण्य का कहना है कि वे कोई भी फैसला रिलीव होने के बाद लेंगे, उसके पहले टिप्पणी करना वे उचित नहीं समझते.

वहीं, राणा यशवंत को लेकर चर्चा है कि उनके पास महुआ में कुछ करने के लिए रह नहीं गया है. महुआ की हालत सुधरने वाली नहीं. मालिकान कई तरह के मामलों में फंस चुके हैं. ऐसे में वे इंडिया न्यूज जा सकते हैं. उनके लिए इंडिया न्यूज में सम्मानजनक पद की तलाश हो रही है. संभव है कि उन्हें पूरे ग्रुप के चैनलों की कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाए. हालांकि जब इस बारे में राणा यशवंत से बात की गई तो उन्होंने ऐसी चर्चाओं का निराधार करार दिया.

दिबांग को लेकर चर्चा इसलिए तेज है क्योंकि दिबांग लंबे समय से कहीं नहीं हैं और उन्हें दीपक के साथ काम करने में कोई दिक्कत भी नहीं होनी चाहिए. सवाल पद का है. संभव है, कोई रास्ता निकल आए. अभिसार शर्मा ने आजतक से इस्तीफा दे रखा है, इसलिए उनका नाम इंडिया न्यूज के साथ जोड़ा जा रहा है.

इनके अलावा कई और चेहरे हैं जो फिलहाल साइलेंट मोड में हैं. देर सबेर ये भी सामने आएंगे. दीपक चौरसिया के इंडिया न्यूज से जुड़ जाने के बाद पूरी हिंदी टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े लोग अब दीपक चौरसिया, कार्तिक शर्मा और विनोद शर्मा को एप्रोच करने लगे हैं. बताया जा रहा है कि दीपक चौरसिया जिन कई शर्तों पर इंडिया न्यूज के हिस्से बने हैं उसमें एक ये भी है कि उन्हें फ्री हैंड दिया जाएगा और विनोद व कार्तिक शर्मा का कोई दखल नहीं होगा. इस कारण से भी प्रोफेशनल व बड़े जर्नलिस्ट इंडिया न्यूज में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...