Braj Bhushan Dubey : सम्मानित साथियों। आज दैनिक जागरण, गाजीपुर के मुख्य पेज पर यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है कि सपा के कार्यकर्ताओं को परिवार पीछे एक सदस्य को नौकरी देगी प्रदेश सरकार। यह बयान लोक निर्माण व सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के हवाले से प्रकाशित था। यानि कि मुख्य मंत्री जी के चचा व मुलायम सिंह जी के छोटे भाई।
आज गाजीपुर शहर के गान्धी पार्क में आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी श्री गुल्लू सिंह यादव, पारस कुशवाहा एवं वंशराज यादव ने गान्धी जी के तीन बन्दरों के तर्ज पर मुंह, कान एवं आंखे बन्द कर शिवपाल की सदबुद्धि के लिये सत्याग्रह किया। तखती पर लिखा था कि, संविधान से उपर हैं शिवपाल सिंह यादव, लोक निर्माण मंत्री का इलाज कराओ, आदि।
भारत का संविधान किसी को इस बात की इजाजत नहीं देता कि कोई सरकार जाति धर्म, मजहब व पार्टी के आधार पर नौकरी दे। स्वयं मुख्य मंत्री भी इस आधार पर नौकरी चौकीदार की भी नहीं दे सकते कि यह हमारी पार्टी का बहुत गरीब व समर्पित कार्यकर्ता है इसलिये इसे चौकीदार बनाया जा रहा है।
शिवपाल जी दे दीजिये निरक्षरों को अपराधियों को तस्करों और बलात्कारियों को पार्टी का टिकट और भेज दीजिये लोक तंत्र के मन्दिरों को अपवित्र करने के लिये किन्तु याद रखिये कि इस प्रकार विधि की मर्यादा के प्रतिकूल कोई कार्य नहीं कर सकते। श्री गुल्लू यादव ने तो यहां तक कहा कि जिस प्रकार का बयान शिवपाल यादव ने दिया है इस प्रकार की बात तो गांव का हलवाहा और चरवाहा भी नहीं बोल सकता।

शिवपाल का हास्यास्पद बयान…

गाजीपुर में बुद्धि-शुद्धि सत्याग्रह

बृज भूषण दुबे





