यूपी के मैनपुरी से खबर है कि करीब तीस वर्षों तक सेवा देने के बाद पिछले साल नवंबर लास्ट में रिटायर हुए अनिल मिश्रा ने फिर से दैनिक जागरण में वापसी करने में सफलता प्राप्त कर ली है. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं से अपने संबंधों के बल पर दैनिक जागरण, मैनपुरी का ब्यूरो चीफ पद रिटायरमेंट के बाद भी हासिल करने में कामयाबी पाई है.
एटा, फिरोजाबाद और मैनपुरी, तीनों जगहों के ब्यूरो चीफों को दैनिक जागरण, आगरा के संपादक ने रिटायरमेंट का संदेश भेजा था. पर मैनपुरी के ब्यूरो चीफ अपने तगड़े एप्रोच के कारण जागरण प्रबंधन को ठेंगा दिखाते हुए जोरदार वापसी कर ली है.





