सुधीर चौधरी जेल से रिहा होने के बाद फिर से जी न्यूज पर दिखने लगे हैं. आज वे दामिनी एपिसोड पर एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू की एंकरिंग कर रहे थे. दामिनी के ब्वायफ्रेंड को पहली बार टीवी पर लाने का श्रेय जी न्यूज को मिला और इस लड़के से बातचीत सुधीर चौधरी ने की. जिंदल समूह के नवीन जिंदल द्वारा जी न्यूज के एडिटर सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के एडिटर समीर अहलूवालिया पर आरोप लगाया गया था कि इन दोनों ने सौ करोड़ रुपये मांगे ताकि जिंदल के खिलाफ कोल ब्लाक आवंटन की खबरों को न प्रसारित किया जाए.
अपने आरोप के प्रमाण में जिंदल ने वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए. इस प्रकरण के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को अरेस्ट कर लिया और दोनों को जेल भेज दिया. कुछ दिनों पहले दोनों जेल से छूट कर आए हैं. सुधीर चौधरी के जी न्यूज पर प्रकट होने के बाद फेसबुक पर टिप्पणियां शुरू हो गई हैं… कुछ टिप्पणियां पेश हैं..
Dilnawaz Pasha : मैं जी न्यूज पर दामिनी के ब्यॉफ्रैंड की गवाही सुन रहा था… जैसे ही सुधीर चौधरी का चेहरा दिखा…चैनल चेंज कर दिया.. कम से कम सुधीर चौधरी को मैंने तो पूरी तरह नकार दिया है…हमेशा के लिए… और हां…मैं उसकी गवाही सुनना चाहता था…इसलिए ठीक 8 बजे जी न्यूज लगा भी दिया था…
Rahul Kumar : ज़ी न्यूज़ पर सवाल करने वाला चौधरी ही नहीं उसे शूट करने वाला कैमरामैन और उस पर पट्टियां चलाने वाला कॉपीराइटर…सब के सब संवेदनहीनता के चरम पर बैठे गदहे हैं!! घूंसा मारो इन्हें।
Ashish Kumar 'Anshu' : दिल्ली रेप गैंग के इकलौते चश्मदीद से सुधीर चौधरी की बातचीत देखने के बाद उबलिए मत, देश की जनता यदि सुधीर को देखना चाहती है तो आप कौन है उनसे नैतिकता का सवाल पूछने वाले. आगे बढ़ने के लिए शार्टकट तो हर आदमी तलाश करता है.
Harishankar Shahi : जी न्यूज़ के सारे पाप धुल गये वह अब सरोकारी चैनल बन गया… अरे हाँ सारी दुनिया के लाईट वाले फोकस में केवल उस बहादुर लड़की का नाम था और बहुत महिला महिला की बात हो रही थी…देखिये अब बहादुर लड़का आ गया.. लड़के ऐसे बहादुर भी होते हैं. बेमतलब लड़कियां ताकतवर बनने के चक्कर में हैं. ऐसे रक्षक "मर्द" है ना. सारा आवाज़ आंदोलन भूलकर लड़कियों फिर से टीवी देखकर आंसू बहाओ….आखिर रक्षक है ना..
शशांक शेखर : दलाली की कालिख पोते सुधीर चौधरी देश के हीरो का साक्षात्कार ले रहा है… नैतिक्ता का सवाल कभी खुद से पुछा होगा चौधरी…
जी-जिंदल प्रकरण की सभी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-






