अखबारों से जुड़े तीन लोगों के इधर-उधर होने की सूचनाएं हैं. चर्चा है कि अमर उजाला, अलीगढ़ के सरकुलेशन और विज्ञापन मैनेजर द्वय क्रमशः दुष्यंत पराशर और मनोज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. इन लोगों के बारे में बताया जा रहा है कि ये हिंदुस्तान अखबार के साथ जुड़ रहे हैं. बहुत संभव है इन्हें मुरादाबाद में लांच हो रहे हिंदुस्तान अखबार के संस्करण के लिए नियुक्त किया जा रहा हो.
उधर, हिन्दुस्तान, मेरठ से खबर है कि हर्यश्व सिंह सज्जन को बिजनौर का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. हर्यश्व एक साल से अधिक समय से हिन्दुस्तान, मेरठ में थे. वे जनरल डेस्क पर कार्यरत थे. नितिन यादव के हिन्दुस्तान, बिजनौर छोड़ने के बाद से करीब दो महीने से यह पद खाली चल रहा था. हर्यश्व प्रतिभाशाली पत्रकार माने जाते हैं. वे अमर उजाला और दैनिक जागरण में भी काम कर चुके हैं. हर्यश्व का गृह जनपद बिजनौर ही है. हिन्दुस्तान मेरठ के लोगों का कहना है कि हर्यश्व का ट्रांसफर एक तरह से उनके लिए तोहफा है, क्योंकि नवंबर में वह वैवाहिक बंधन में बंधने वाले हैं.
उधर, जनसंदेश टाइम्स के बघौली (हरदोई) संवाददाता सुधीर अवस्थी ने इस्तीफा देकर बघौली संवाददाता के रूप में दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है. राष्ट्रीय सहारा में अभी हाल ही में बघौली संवाददाता के रूप में जुड़ी मणि अवस्थी ने इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया है.





