Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

फरार नागेंद्र से महुआ ने किनारा किया!

अपनी रसिक मिजाजी के लिए कुख्यात और फिलहाल फरार चल रहे महुआ न्यूज के कथित टेक्निकल हेड नागेंद्र मिश्र की ताजा लोकेशन अब इलाहाबाद बतायी जा रही है। बताते हैं कि लखनउ में हुए बवंडर के बाद से महुआ न्यूज के दिल्ली में बैठे उनके आकाओं की हालत खुद ही पतली हो गयी है. मामले की आग भड़कती देखकर नागेंद्र को आनन-फानन नोएडा से चलता कर दिया गया. आकाओं को डर है कि नागेद्र की नोएडा या दिल्ली में मौजूदगी खुद उनके चेहरे भी झुलसा सकती है.

अपनी रसिक मिजाजी के लिए कुख्यात और फिलहाल फरार चल रहे महुआ न्यूज के कथित टेक्निकल हेड नागेंद्र मिश्र की ताजा लोकेशन अब इलाहाबाद बतायी जा रही है। बताते हैं कि लखनउ में हुए बवंडर के बाद से महुआ न्यूज के दिल्ली में बैठे उनके आकाओं की हालत खुद ही पतली हो गयी है. मामले की आग भड़कती देखकर नागेंद्र को आनन-फानन नोएडा से चलता कर दिया गया. आकाओं को डर है कि नागेद्र की नोएडा या दिल्ली में मौजूदगी खुद उनके चेहरे भी झुलसा सकती है.

बहरहाल, ताजा हालातों में नागेंद्र को यह सलाह दी है कि कम से कम अगले 20-25 दिन तक वो भूमिगत ही रहें। उधर खबर है कि नागेंद्र ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उन्हें इंडिया टीवी वालों ने फंसाया है. नागेंद्र को इंडिया टीवी से महुआ न्यूज लाने वाले उनके आकाओं ने नागेंद्र को अगले कुछ दिनों तक अज्ञातवास पर ही रहने की सलाह दी है. खबरों के मुताबिक नागेंद्र से कहा गया है कि नोएडा या दिल्ली में उनकी मौजूदगी उनके हितैषियों पर काफी भारी पड़ सकती है, इस लिए नागेंद्र को चलता कर दिया गया है. इस बीच उनके संरक्षक इस मामले को रफादफा करने की कोशिशों में जुट गये बताये जाते हैं.

गौरतलब है कि नागेंद्र मिश्र की करतूतों के चलते लखनऊ और दिल्ली के मीडिया जगत में हंगामा उठ खड़ा हुआ है. यूपी पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही है.  पिछले पांच दिनों से नागेंद्र फरार हैं. फरारी ने हंगामे को और भी भड़का दिया है. अफवाहों का बाजार गर्म है और इसकी तपिश में कई और लोगों के चेहरे भी बुरी तरह झुलसते जा रहे हैं. नित नये हो रहे खुलासों में गंदगी और कीचड़ के छींटे कई ऐसे लोगों पर भी पड़ रहे हैं जो अब तक सफेदपोश माने जाते रहे हैं.

वैसे नागेंद्र के करीबियों का कहना है कि नागेंद्र को उनकी रसिक मिजाजी के लिए नहीं, बल्कि इंडिया टीवी से चल रहे पंगे के चलते परेशान किया जा रहा है. इन लोगों का दावा है कि इंडिया टीवी की आईडी नागेंद्र ने वापस नहीं की थी, बस इंडिया टीवी वाले उनसे इसी बात पर खार खाये बैठे हैं, लेकिन इन लोगों के पास इसका कोई भी जवाब नहीं है कि आखिर आईडी जैसी चीज नागेंद्र के पास कैसे आयी और अगर आयी भी तो उसे सात महीने बीत जाने के बाद तक इंडिया टीवी को वापस क्यों नहीं किया गया. सवाल तो यह भी अनुत्तरित ही है कि आखिर इतनी छोटी से बात पर नागेंद्र को फरार होने की क्या जरूरत पड़ गयी. गौरतलब है कि भूपेंद्र नारायण सिंह उर्फ भुप्पी जब नागेंद्र को महुआ में लाये थे, तब तक नागेंद्र इंडिया टीवी में कार्यरत थे.

लखनऊ से केएस की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...