वरिष्ठ पत्रकार और एनडीटीवी इंडिया के छत्तरपुर (एमपी) संवाददाता ओम प्रकाश तिवारी का निधन कैंसर के कारण हुआ था. उनका 3 जनवरी को निधन हुआ. वे 44 साल के थे. पिछले छह महीनों से उनका मुंबई में उपचार चल रहा था. उनका निधन घर पर हुआ. लगभग बीस वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय श्री तिवारी ने करियर प्रिंट मीडिया से शुरू की थी और बाद में विभिन्न चैनलों में रहे.
एनडीटीवी इंडिया से वे पिछले आठ सालों से जुड़े हुए थे. उनके दुखद निधन पर निदा रमन (दिल्ली), सत्यनारायण वर्मा (भोपाल), नासिर गौरी (ग्वालियर), साजिद खान (रतलाम) सहित समस्त पत्रकार मित्रों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की तथा उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की.






