Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मुकेश कुमार की कविताएं (साभार- शुक्रवार)

शुक्रवार पत्रिका में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार की कई कविताएं प्रकाशित हुई हैं. कई चैनलों के संपादक रह चुके मुकेश कुमार हंस मैग्जीन में नियमित रूप से लिखते हैं. उन्होंने किताबें भी लिखी हैं. मुकेश कुमार इन दिनों मुख्य धारा की पत्रकारिता से दूर रहते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी करने में जुटे हुए हैं. लीजिए, मुकेश कुमार की कविताओं को पढ़िए…

शुक्रवार पत्रिका में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार की कई कविताएं प्रकाशित हुई हैं. कई चैनलों के संपादक रह चुके मुकेश कुमार हंस मैग्जीन में नियमित रूप से लिखते हैं. उन्होंने किताबें भी लिखी हैं. मुकेश कुमार इन दिनों मुख्य धारा की पत्रकारिता से दूर रहते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी करने में जुटे हुए हैं. लीजिए, मुकेश कुमार की कविताओं को पढ़िए…

हिमयुग

आज भी हिमयुग में  जमी हुई है पृथ्वी

तापहीन सूर्य असमर्थ है पिघला पाने में बर्फ

जाने कब जीवित होंगे  समय के जीवाश्म

विकास के कितने चरणों  को पार करके जीवन लेगा मानव रूप

सभ्यताएं कब पहुँचेंगी  उस मोड़ पर

जहाँ खिलते हैं  सूरज निरभ्र आकाश में

मुझसे सहा नहीं जाता ये विलंबित शीतकाल

अनगिनत अणु विस्फोटों  के ताप से प्रज्ज्वलित  मेरी देह

भस्म हो रही है

संचित हो जाएगी एक दिन हिमशिलाओं के नीचे

ज्वालामुखी बनकर

xxxxxx

 

सृष्टि

मरुभूमि की रेत की तरह

फैली हैं मेरी कामनाएं

एक किशोर तोड़ता है पेड़ पर चढ़कर कच्चे अमरूद

शीशे के सामने खड़ा एक अधेड़ रंग रहा है अपने बाल

यौवन की मिथ्या अनुभूति  लिए

 
धरती पूछती है सूर्य  से मुखातिब होकर

दोनों के होने का औचित्य

खिलखिला पड़ता है सौरमंडल

ग्रह, उपग्रह तारे सब जिज्ञासु हो उठते हैं

नथुने फड़क उठते हैं हवाओं  के

दौड़ पड़ती है वह दोगुने उत्साह के साथ

 
कहीं एक स्त्री सँभालते  हुए अपने वस्त्र

उठती है शैय्या से संपूर्ण  तुष्टि के साथ।

xxxxx

 

पत्थर

जिन्हें पूजा
हो गए पत्थर

पूजते-पूजते पत्थर
लोग भी हो गए पत्थर

देवता भी पत्थर
भक्त भी पत्थर

सब पत्थर
बस पत्थर ही पत्थर

xxxxxx

 

मुट्ठी

तितलियों से लेकर जंगल पहाड़ों  तक
परियों से लेकर चाँद तारों  तक
सब कुछ था नन्हीं सी बंद  मुट्ठी में

फिर जाने क्या पकड़ने दौड़े
कि फिसल गई दुनिया मुट्ठी से
रह गई उम्मीदों और सपनों  की रेत
चिपचिपाते पसीने के साथ

खुली हुई हथेली पर।

xxxxxx

 

तारीफ़

बहुत घातक होती है प्रशंसा
मीठे ज़हर की तरह
फैल जाती है नसों में
मदहोशी  के साथ

डाल देती है एक खुशनुमा आवरण दृष्टि पर
ओझल हो जाता है सच

आत्ममुग्धता में लीन मन
हमेशा खोजता  रहता है प्रशंसा के बोल

तारीफ़
तालियाँ
वाहवाही

रम जाता है इन्हीं में
उलटता रहता है अपनी उपलब्धियों के एलबम

बढ़ती जाती है आत्मप्रचार की भूख
कान तरसते  रहते हैं अपने बारे में  सुनने को

आँखें ढूँढ़ती  हैं पत्र-पत्रिकाओं, चैनलों में अपनी छवियाँ
मस्तिष्क  तलाश में रहता है प्रशंसा  लूटने के अवसर

बोलता रहता है अपने बारे में वह निरंतर, नि:संकोच
प्रत्यक्ष में, परोक्ष में
हर जगह  होता है वह खुद
उसकी उपस्थिति मारती है

मुर्दाघरों  जैसी सड़ाँध
सो जाती है आत्मा

बर्दाश्त  नहीं होती मामूली सी आलोचना
हर प्रतिकूल बात में दिखती है

साज़िश, पूर्वाग्रह और ईर्ष्या
इससे ख़तरनाक़ नहीं है कोई भी मौत
आप मर जाते हैं और आपको पता भी नहीं होता
ढोते रहते हैं एक मुर्दा व्यक्तित्व
मरे हुए  बच्चे को सीने से चिपटाए
बंदरिया की तरह।


मुकेश कुमार से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...