Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पुष्पांजलि बिल्डर के अय्याश निदेशक के गुर्गों ने मौके पर मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता की थी

मामला सिर्फ इतना नहीं है कि आगरा शहर के सबसे बड़े बिल्डर्स पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शंस का निदेशक पुनीत अग्रवाल रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बिल्डर के लोगों ने मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों से मारपीट और अभद्रता भी की थी, जिसके कारण मीडिया के लोगों का पारा गरम हुआ और बिल्डर की करतूत का अखबारों में खुलकर प्रकाशन हुआ। पनीत अग्रवाल के लिए रविवार को रंगरेलियों की महफिल शहर के सबसे प्रमुख बाजार संजय प्लेस स्थित विज्ञापन एजेंसी के दफ्तर में सजाई गयी थी।

मामला सिर्फ इतना नहीं है कि आगरा शहर के सबसे बड़े बिल्डर्स पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शंस का निदेशक पुनीत अग्रवाल रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बिल्डर के लोगों ने मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे मीडियाकर्मियों से मारपीट और अभद्रता भी की थी, जिसके कारण मीडिया के लोगों का पारा गरम हुआ और बिल्डर की करतूत का अखबारों में खुलकर प्रकाशन हुआ। पनीत अग्रवाल के लिए रविवार को रंगरेलियों की महफिल शहर के सबसे प्रमुख बाजार संजय प्लेस स्थित विज्ञापन एजेंसी के दफ्तर में सजाई गयी थी।

व्यवधान न हो इसके लिए ऑफिस का ताला बाहर से बंद कर दिया गया। रंगरेलियों की सूचना पर पुलिस ने डेरा डाल लिया। बिल्डर समूह के निदेशक और युवती को पकड़कर थाने ले जाया गया, वहां कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। बिल्डर ग्रुप के कर्मियों ने मीडिया वालों से हाथापाई की। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे हरीपर्वत पुलिस को सूचना मिली कि संजय प्लेस स्थित अवध बैंकट हॉल के पीछे एलेक्स एड एजेंसी के आफिस में अय्याशी के लिए एक लड़की लाई गयी है। कोबरा मोबाइल के जवान पहुंचे तो बाहर से ताला पड़ा था। यह देखकर पुलिस लौट आई।

इस बीच सूचना मिली कि आफिस में बाहर से ताला जानबूझकर डाला गया है। इसके बाद सीओ हरीपर्वत समीर सौरभ थाने के फोर्स के साथ पहुंच गए। एड एजेंसी के शटर में कान लगाकर आहट सुनी तो अंदर से युवक-युवती की आवाजें आ रही थीं। इसके बाद दुकान मालिक के बारे में जानकारी कर उसे बुलाया गया, मगर वह नहीं पहुंचा। आखिर मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई। इसके बाद ऑफिस का ताला तोड़ा गया।

शटर खुलते ही पर्दा उठा तो नजारा कुछ अलग ही था। अंदर युवती के साथ पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन का निदेशक पुनीत अग्रवाल पुत्र बीडी अग्रवाल और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस कार्रवाई पूरी कर संजय प्लेस से निकल भी न सकी थी कि रंगरेलियां मनाते हुए पुनीत के पकड़े जाने की खबर पूरे शहर में फैल गई। इसके बाद सिफारिश के फोन घनघनाने शुरू हो गए।

एसएसपी के आदेश के बाद दोनों को हरीपर्वत थाने ले जाया गया। वहां से युवती को महिला थाने भेज दिया गया। इस दौरान बिल्डर समूह के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। पुनीत के फोटो खींचे जाने को लेकर बिल्डर के कर्मचारियों ने मीडियाकर्मियोंके साथ अभद्रता की। एसएसपी एससी दुबे ने बताया कि पुनीत के खिलाफ धारा 294 के तहत कार्रवाई की गई है। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एड एजेंसी आफिस के संबंध में जांच कराई जा रही है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.


पूरे मामले को समझने और संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- पुनीत अग्रवाल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...