गाजीपुर। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के लिए समय मांगने पर पत्रकारों ने अपना धरना 9 नवम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया। धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने अब तक की गयी कार्यवाही से पत्रकारों को अवगत कराया। प्रशासन के रवैये में आये परिवर्तन और अपर जिलाधिकारी भोला नाथ मिश्र के द्वारा ठोस कार्यवाही के आश्वासन पर आन्दोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
गत 20 अक्टूबर से जिला मुख्यालय स्थित सरयू पाण्डेय पार्क में गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी था। धरना स्थल पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश, सांसद राधेमोहन सिंह, विधायक शादाब फातिमा, जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश राय पप्पू ने आन्दोलन का पूरजोर समर्थन किया और पुलिस प्रशासन के निकम्मेपन को जमकर कोसा। ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष जनार्दन दुबे ने अपना समर्थन व्यक्त किया। थोड़ी देर बाद अपर जिलाधिकारी भोलानाथ मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अवधेश कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी एसपी सिंह दलबल के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने पत्रकारो को अवगत कराया कि अनिल उपाध्याय के मामले में कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। अनिल कश्यप के मामले में प्रगति चल रही है। छायाकार गुलाब राय के उपर हमला करने वाले अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है। उन्हें यथाशीघ्र गिरफतार कर लूटा गया कैमरा बरामद कर लिया जायेगा। कैमरामैन संजीव की चोरी गयी मोटरसाइकिल को भी बरामद करने का प्रयास जारी है। वरिष्ठ अधिकारियों के बीच में पड़ने पर धरना स्थल पर मौजूद पत्रकारों ने सामूहिक रूप से यह फैसला लिया कि लम्बित मामलो में तय अवधि के अन्दर आश्वासन के अनुरूप कार्यवाही नहीं हुई तो 9 नवम्बर को दिन में एक बजे बैठक कर आंदोलन के अगले चरण पर विचार किया जाएगा।
धरने पर पत्रकार राजेश खरवार, पदमाकर पाण्डेय, अनिल कुमार उपाध्याय, सूर्यबीर सिंह, अजय शंकर तिवारी, लोकनाथ तिवारी, जगमोहन तिवारी, हेमन्त कुमार राय, दानिश, राजीव कुमार सिंह, राजकमल राय, विनोद सिंह, गुलाब राय, शशिकान्त सिंह, कृष्ण मुरारी पाण्डेय, अरविन्द कुमार, श्याम सिन्हा, सुशील गुप्ता, वेदप्रकाश, अजीत सिंह, अनिल कुमार, नवीन श्रीवास्तव, जनार्दन दुबे, आरसी खररवार, चन्द्र कुमार तिवारी, डा वीके राय, रामनरेश कुशवाहा, पं. कृष्ण बिहारी, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, अजय राय बबलू, अखिलेश यादव, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार राय, अशोक सिंह, राजेश सिेंह, बृजबिहारी पाण्डेय, विवेक कुमार उपाध्याय, आशुतोष सिंह, शशिकान्त यादव आदि लोग उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता उधम सिंह व संचालन अविनाश प्रधान ने किया।






