मुंबई में हिंदी मीडिया की खस्ताहालत को देखते हुए हिंदी के पत्रकार तेजी से अंग्रेजी मीडिया की ओर आकर्षित हो रहे हैं. नवभारत टाईम्स (एनबीटी) के प्रमुख संवाददाता आनंद मिश्र व नवभारत (मुंबई) के अपराध संवाददाता विजय यादव ने अपने-अपने संस्थानों से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ने अंग्रेजी अखबार एशियन एज ज्वाइन किया है.
आनंद मिश्र एनबीटी के प्रतिभाशाली पत्रकारों में से एक थे. रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर व आरटीआई बीट कवर करने वाले आनंद मिश्र ने कई स्टोरी ब्रेक की है जबकि युवा पत्रकार विजय यादव क्राईम बीट के उभरते हुए पत्रकार हैं.





