यूपी के गाजीपुर जिले के पत्रकार कृपा कृष्णा उर्फ केके के मोबाइल फोन 9415280945 पर 8726778184 नंबर से एक एसएमएस आया. इस मैसेज में लिखा था कि सी न्यूज को पत्रकारों की आवश्यकता है. मैसेज पढ़ने के बाद केके ने सी न्यूज में पत्रकार भर्ती का तरीका जानने के लिए मैसेज में दिए गए एक अन्य नंबर 8090077004 पर बात की. उनकी बात सी न्यूज के लखनऊ आफिस में कार्यरत किन्हीं मैडम से हुई जिन्होंने उन्हें समझाया कि ढाई हजार रुपये जमा करिए और पत्रकार बनिए.
केके ने बातचीत पूरी करने के बाद फोन रखा तो तुरंत उनके नंबर पर 9795297129 नंबर से नई काल आई. इस नंबर से बोलने वाला शख्स खुद को गाजीपुर सी न्यूज ब्यूरो चीफ सामू चौरसिया बता रहा था. उसने भी 2500 रुपये की मांग की. केके को समझाया गया कि ढाई हजार रुपये जमा करा लिए जाएंगे और फिर जो आप विज्ञापन देंगे, उसमें एडजस्ट कर लिया जाएगा. दोनों बातचीत को केके ने रिकार्ड कर भड़ास के पास भेजा है, जिसे आपको सुनाया जा रहा है. नीचे जो पहला टेप है, वह केके की लखनऊ में किन्हीं मैडम से बातचीत है. दूसरे टेप में केके की गाजीपुर के शख्स से बातचीत है. सुनिए…
xxx
अन्य टेप, स्टिंग, गाने सुनने के लिए नीचे क्लिक करें…
पत्रकार केके के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-






