केरल के पलक्कड़ में वरिष्ठ पत्रकार तथा मलयाला मनोरमा के आरई जाय सास्थम पडिकल का बुधवार की शाम एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया. वे 75 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. राजनीतिक पत्रकार एवं एनालिस्ट जाय 70 के दशक से पत्रकारिता में सक्रिय थे. उन्होंने करियर की शुरुआत केरला प्रकाशम के साथ शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने थोझीलई अखबार ज्वाइन कर लिया. इसके बाद वे त्रिशुर में टेलीग्राफ से जुड़ गए. इसके बाद वे मलयाला मनोरमा से जुड़ गए थे.
लखनऊ में राष्ट्रीय के पत्रकार अरुण अवस्थी की मां श्रीमती सूर्यमुखी अवस्थी का बुधवार को निधन हो गया. वे 70 साल की थीं. उनका निधन कानपुर स्थित उनके निवास स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से हुआ. वे अपने पीछे दो बेटे तथा दो बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार कानपुर के शुक्लागंज श्मशान घाट पर किया गया.





