Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इटावा में प्राइस वार : अमर उजाला ने भी दाम घटाए

इटावा-औरैया में अब अखबारों के बीच प्राइस वार शुरू हो गया है. खबरों में लगातार पिछड़ रहे हिंदुस्‍तान ने अखबार का दाम कम करके बढ़त लेने की रणनीति बनाई तो अमर उजाला उससे भी एक कदम आगे निकल गया है. उसने दाम कम करने के साथ उपहार देने की योजना भी बनाई है. इटावा-औरेया में हिंदुस्‍तान की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्‍ली-कानपुर से मैनेमेंट के सीनियर लोग दौरा कर गए. तमाम कोशिशों के बाद भी हिंदुस्‍तान के सर्कुलेशन में कोई ज्‍यादा उभार नहीं दिखा.

इटावा-औरैया में अब अखबारों के बीच प्राइस वार शुरू हो गया है. खबरों में लगातार पिछड़ रहे हिंदुस्‍तान ने अखबार का दाम कम करके बढ़त लेने की रणनीति बनाई तो अमर उजाला उससे भी एक कदम आगे निकल गया है. उसने दाम कम करने के साथ उपहार देने की योजना भी बनाई है. इटावा-औरेया में हिंदुस्‍तान की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्‍ली-कानपुर से मैनेमेंट के सीनियर लोग दौरा कर गए. तमाम कोशिशों के बाद भी हिंदुस्‍तान के सर्कुलेशन में कोई ज्‍यादा उभार नहीं दिखा.

इसके बाद हिंदुस्‍तान प्रबंधन ने दाम कम करने की स्‍ट्रेटजी अपनाई. साढ़े तीन रुपये का अखबार दो रुपये में कर दिया. इसके बाद हिंदुस्‍तान अखबार के प्रसार में कुछ बढ़ोत्‍तरी देखने को मिली. सूत्रों का कहना है कि कंटेंट लेबल पर मजबूत होने के बाद भी अमर उजाला का प्रसार हिंदुस्‍तान की दाम घटाओ योजना के चलते प्रभावित होने लगा था, जिसके बाद अमर उजाला प्रबंधन ने भी अपने अखबार का दाम एक रुपये कम कर दिया. आज से अमर उजाला इटावा तथा औरैया में ढाई रुपये में मिलेगा. पर इस योजना में एक कदम और आगे बढ़ते हुए अमर उजाला ने लकी ड्रा की भी घोषणा कर दी है, जिसके चलते उसे फिर से बढ़त मिलने के आसार बन गए हैं.

हिंदुस्‍तान और अमर उजाला के इस कदम से दैनिक जागरण और राष्‍ट्रीय सहारा पर भी दबाव बढ़ गया है. अब देखना है कि इन दोनों अखबारों के प्रबंधन हिंदुस्‍तान तथा अमर उजाला की काट के लिए क्‍या कदम उठाते हैं, क्‍योंकि दाम घटने से चारों अखबारों के सर्कुलेशन में उथल-पुथल मचना तय माना जा रहा है. वैसे हिंदुस्‍तान दाम घटाने के साथ खबरों को भी तेवर देने का काम कर रहा है. इसी का परिणाम रहा कि समाचार संपादक ने चार दिनों तक औरेया में कैंप किया तथा खबरों के प्रस्‍तुतिकरण की जानकारी स्‍थानीय पत्रकारों को दी.  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...