Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण में विष्णु त्रिपाठी के आदेश का उल्लंघन कर रहे अवधेश गुप्ता

: (कानाफूसी) : कुंभ के कारण दैनिक जागरण, इलाहाबाद के कर्मियों का वीकली आफ निरस्त करने का प्रकरण : दैनिक जागरण, इलाहाबाद के संपादकीय कर्मचारी परेशान हैं. कुंभ के नाम पर यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों का साप्‍ताहिक अवकाश निरस्‍त कर दिया गया है. अब उन्‍हें सप्‍ताह के पूरे दिन काम करना पड़ेगा. यह निर्देश ऊपर से नहीं है. संपादकीय प्रभारी अवधेश गुप्‍ता ने मौखिक निर्देश देकर सबकी छुट्टियां निरस्‍त कर दी हैं. इसके चलते दैनिक जागरण में काम करने वाले कर्मचारी नाराज हैं. पर नौकरी चले जाने के डर से वे इसके खिलाफ कुछ बोल भी नहीं पा रहे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश गुप्‍ता ने एडिटोरियल के सभी कर्मचारियों को स्‍पष्‍ट निर्देश दे दिया है कि अब किसी को साप्‍ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा. उनके इस आदेश से केंद्रीय श्रम कानूनों का उल्‍लंघन तो हो ही रहा है, वे अपने वरिष्‍ठों के आदेशों को भी दरकिनार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जागरण के कुंभ स्‍पेशल की लांचिंग के लिए इलाहाबाद आए एसोसिएट एडिटर विष्‍णु त्रिपाठी ने ऐसी शिकायतें मिलने के बाद स्‍पष्‍ट निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में कर्मचारियों का साप्‍ताहिक अवकाश निरस्‍त न किया जाए. उन्‍होंने संपादकीय प्रभारी को भी इस बारे में निर्देशित किया था.

परन्‍तु उनके जाते ही संपादकीय प्रभारी ने सभी कर्मचारियों के साप्‍ताहिक अवकाश को कुंभ चलने तक निरस्‍त करने का फरमान जारी कर दिया. इस बारे में बताया जा रहा है कि विष्‍णु त्रिपाठी से शिकायत किए जाने से वे चिढ़ गए थे तथा अपने पॉवर का इस्‍तेमाल करते हुए अवकाश निरस्‍त करने का आदेश जारी कर दिया. वैसे भी कुंभ स्‍पेशल निकालने के लिए कई यूनिटों से लगभग दस लोगों को बुलाया गया है, जो कुंभ स्‍पेशल को प्रकाशित कर रहे हैं. स्‍थानीय कर्मचारियों को बस इनका सहयोग करने को कहा गया है. इसके बाद भी अवकाश निरस्‍त होने से कर्मचारियों में रोष है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...