प्रभात खबर के देवघर संस्करण में इन दिनों भगदड़ सी स्थिति है…अभी तक पांच पत्रकारों ने यहाँ से इस्तीफा दे दिया है…ये सभी मंझे हुए पत्रकार थे… यूं कह लें कि देवघर संस्करण की रीढ़ थे… देवघर संस्करण को बाय बाय कहने वालों में उप संपादक परासर प्रभात, वरुण राय और वरीय उप संपादक सुमन झा शामिल है…जबकि कुछ दिन पूर्व छोड़ जाने वालों में वरीय उप संपादक राकेश कुमार सिंह, संवाददाता राकेश पुरोहितवार शामिल हैं… इनमें से अधिकांश ने हिंदुस्तान अखबार का दामन थाम लिया है…जबकि सुमन झा ने दैनिक जागरण, मेरठ में अपनी नई पारी की शुरुआत की है.
अखबार के देवघर संस्करण के भीतर खाने से जो खबर आ रही है उससे पता चलता है कि यहाँ कि कार्य प्रणाली समर्पित पत्रकारों के अनुकूल नहीं रह गयी है…बताया जा रहा है कि यहां की परिस्थितियों से नाराज कई और लोग प्रभात खबर को अलविदा कह सते हैं… अन्य प्रतिद्वंद्वी अखबारों का प्रबंधन यहाँ के विक्षुब्ध लोगों से लगातार संपर्क बनाये हुए है…लेकिन प्रभात खबर प्रबंधन का रवैया इस तरफ से उदासीन है.





