खबर आ रही है कि पुण्य प्रूसन बाजपेयी भी जल्द ही चैनल ज्वाइन कर सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को पुण्य एमडी कार्तिक शर्मा के साथ नोएडा के सेक्टर तीन स्थित न्यूज एक्स के कार्यालय पहुंचे थे. कार्तिक ने पुण्य को न्यूज एक्स का कार्यालय दिखाने के अलावा स्टूडियो भी दिखाया. इसलिए संभावना जताई जा रही है कि वे जल्द ही इंडिया न्यूज समूह के साथ जुड़ सकते हैं. लंबे समय से उनके ज्वाइनिंग की चर्चाएं चल रही हैं.
इंडिया न्यूज से खबर है कि तान्या दवे ने चैनल के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्होंने गुरुवार को चैनल ज्वाइन कर लिया. तान्या को यहां पर एंकर बनाया गया है. संभावना है वे नेशनल चैनल को अपनी सेवाएं देंगी. तान्या कुछ समय पहले तक आईबीएन7 के साथ जुड़ी हुई थीं. परन्तु व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. वे आईबीएन7 से पहले स्टार न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. संभावना है कि अगले एक दो दिन में और लोग भी इंडिया न्यूज ज्वाइन करेंगे.





