बड़े लोगों के इंडिया न्यूज ज्वाइन करने के बाद अब इसका चेहरा भी बदलने की कवायद शुरू हो चुकी है. पुराने कर्मचारियों को अब नए तरीके और सलीके के बारे में जानकारी दी जाने वाली है. साथ ही पुराने एंकरों की डीवीडी मंगाकर उनका एंकरिंग इतिहास खंगाला जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि पुराने एंकरों के प्रजेंटेशन को देखने के साथ ही स्क्रीन फ्रेंडली चेहरों को ही वरीयता दी जाएगी. कई लोगों को एंकरिंग से हटाया भी जाएगा. इसके साथ ही अब तक नेशनल चैनल पर एंकरिंग कर रहे महिला-पुरुष एंकरों को रीजनल चैनलों में भेज दिया जाएगा.
सूत्रों का कहना है कि इंडिया न्यूज के नेशनल चैनल पर आजतक, एबीपी न्यूज एवं आईबीएन7 से आए एंकरों को ही मौका मिलेगा. प्रबंधन की कोशिश है इन बड़े चैनलों के साथ काम करने वाले जाने पहचाने चेहरों को इंडिया न्यूज पर दिखाकर इसकी विश्वसनीयता बढ़ाई जाए. लोगों को चैनल के साथ जोड़ा जाए. इंडिया न्यूज के चैनलों में पहले से एंकरिंग करने वाले के सभी एंकरों की डीवीडी मंगवाई गई है. संभावना है कि कुछ लोगों को एंकरिंग से हटाया भी जाएगा.
वहीं दूसरी तरफ खबर है कि नया प्रबंधन कदि र्मचारियों को अप टू डेट करने के लिए 21 से 25 जनवरी तक पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है. होटल हिल्टन में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े छह बजे तक चलने वाले इस कार्यशाला में सभी कर्मचारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दे दिया गया है. बताया जा रहा है कि यहां ज्वाइन करने वाले नए एवं वरिष्ठ लोग ही इस कार्यशाला में अपने सहकर्मियों को बेहतर प्रजेंटेशन का तरीका सिखाएंगे. (कानाफूसी)





